अंबेडकर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूडो प्रशिक्षण शिविर का आगाज, 15 मंडलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

State level Judo training camp begins at Ambedkar Stadium, players from 15 divisions take part

सहारनपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 15 वर्ष से कम आयु के बालको का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो का आयोजन क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशानिर्देशन में 15 से 29 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।
क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो बालकों के शिविर का शुभारम्भ पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन उद्योग व्यापार मण्डल, सहारनपुर के महानगर अध्यक्ष मुकुन्द मनोहर गोयल के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडियों से हाथ मिलाकर और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में नवीन, मंयक राजपूत, प्रतीक यादव अलीगढ मण्डल, सागर, तनिष्क कश्यप, जतिन कश्यप, दिशांन्त भारद्वाज, वंश, विकास, ईशान सभी मेरठ मण्डल, रूद्र प्रताप, आशीष कुमार, सहारनपुर मण्डल, अजय श्रीवास्तव, लखनऊ मण्डल, प्रतीक यादव बरेली मण्डल, प्रदीप, अजय राजपूत, हार्दिक दण्डोतिया, आगरा मण्डल, यशराज जायसवाल, हैप्पी वर्मा देवीपाटन मण्डल के प्रशिक्षु केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में भाग ले रहे है।
केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली द्वारा खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, पुनीत कुमार आर्य, लाल धमेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, रूपेश कुमार, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *