सहारनपुर। बुधवार को घोषित सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सहारनपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनसूर कॉलोनी स्थित न्यू ऐरा अकादमी की प्रधानाचार्या अजीऊन नीशा ने बताया कि न्यू ऐरा अकादमी की छात्रा हादिया ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि जिला टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्या अजीऊन नीशा ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि हादिया की इस ऐतिहासिक सफलता के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। अन्य विद्यार्थियों में अलफीना ने 94.6 प्रतिशत, हबीबा ने 94.6 प्रतिशत, मोहम्मद फ़ाइज़ ने 94.2 प्रतिशत, अनशाल ने 92.6 प्रतिशत, बुशरा ने 91.6ः, वजीहा अंसारी ने 91.4 प्रतिशत, मोहम्मद आतिफ ने 91.4 प्रतिशत, इलमा जारा ने 91 प्रतिशत,तथा मरियम सैफ़ी ने 90.6 प्रतिशत, अंकों से सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।
इस उत्.ष्ट परिणाम पर स्कूल के प्रबंधक सैयद राशिद हसन, प्रधानाचार्या अजीऊन नीशा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों तथा छात्रों की कड़ी मेहनत को सराहा। विद्यालय में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
न्यू ऐरा अकादमी की हादिया बनीं सीबीएसई 10वीं की जिला टॉपर