सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने चार एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने थाना प्रभारी नेमचंद सिंह व उपनिरीक्षक अजय कसाना के नेतृत्व में चार वारंटली आरोपियों नीरज पुत्र श्यामलाल व गौरव पुत्र राकेश निवासीगण मौ0 अर्पित विहार थाना जनकपुरी, सोमपाल उर्फ सोमप्रकाश व अशोक पुत्रगण भीमसैन निवासीगण माहीपुरा थाना जनकपुरी को उनके मकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी नीरज व गौरव धारा-191(2), 110ध् 115(2), 333ध्353ध्324 भादवि थाना जनकपुरी तथा आरोपी सोमपाल व अशोक धारा-324 भादवि थाना जनकपुरी से वारंटी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
चार वारंटी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल