राग भोपाली की सोलो प्रस्तुति से जीता प्रथम स्थान।
सहारनपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्पर्श‘ संस्था द्वारा जिला प्रशासन सहारनपुर एवं आईआईटी रुड़की (सहारनपुर परिसर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘नाद स्पंदन प्रतिभा-2 वार्षिक सांस्.तिक महोत्सव में होनहार छात्रा सृष्टि पटेल ने अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रथम स्थान (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) प्राप्त किया।
आईआईटी रुड़की के सहारनपुर परिसर में आयोजित इस प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिता में सृष्टि ने शास्त्रीय गायन (ब्संेेपबंस टवबंस ैवसव) वर्ग के अंतर्गत राग भोपाली की सुरीली एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी इस उत्कृष्ट प्रस्तुति को निर्णायकों एवं उपस्थित श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। सृष्टि की इस शानदार उपलब्धि का मुख्य श्रेय उनकी स्वयं की दिन-रात की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और संगीत के प्रति निष्ठा को जाता है। इसके साथ ही उनकी संगीताचार्या एवं अध्यापिका दीप्ती अरोड़ा जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सृष्टि की प्रतिभा को तराशने में दिन-रात एक किया और उसे सही दिशा दिखाई।
सृष्टि ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी अध्यापिका दीप्ती अरोड़ा और अपने विद्यालय का गौरव भी बढ़ाया है। इस अवसर पर स्पर्श संस्था के संस्थापक व स्पिक मैके के राष्ट्रीय समन्वयक पंकज मल्होत्रा, सचिव प्रतीक पंवार, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक राजेंद्र कुलकर्णी एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने सृष्टि को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नाद स्पंदन प्रतिभा-2 में सृष्टि ने लहराया सफलता का परचम