दो अलग-अलग जगहों पर भीषण अग्निकांड

Massive fire broke out at two different places

सहारनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अग्निकांडों में फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। दोनों घटनाओं में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। पहली घटना 22 मई की रात करीब साढ़े दस बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के अहमद बाग स्थित मकान संख्या 2ध्1630 में हुई। सूचना के अनुसार मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अंबाला रोड से फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। इस घटना में बेड, संदूक, कपड़े, गद्दे, टीवी ट्रॉली, कंबल और रजाई जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकान के अन्य हिस्से को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं दूसरी घटना 23 मई की सुबह करीब साढे पांच बजे थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र की म्युनिसिपल कॉलोनी, लाल दास बाड़ा रोड स्थित एक मकान में हुई। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन बेहट रोड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस दौरान कपड़े, बर्तन रैक, दरवाजा और कुर्सी आदि सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि शेष मकान को सुरक्षित बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *