सहारनपुर। प्रगतिशील सैनी सभा सहारनपुर द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट (सभी बोर्ड) परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड स्थित सेठ गंगादास माहेश्वरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष संस्था द्वारा परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभाशाली श्रेणी में रखकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रगतिशील सैनी सभा के इस प्रयास की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही अपने जीवन में एक उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पूरी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से प्राप्त करने का प्रयास करें।
प्रगतिशील सैनी सभा के अध्यक्ष अभय सैनी (एडवोकेट) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों की उन्नति, मार्गदर्शन और हौसला अफजाई के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने दूर-दराज से आए सभी मेधावी बच्चों, उनके अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनेताओं और समाजसेवियों ने भी छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संबोधन करने वालों में मुख्य रूप से श्यामवीर सैनी (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), साहब सिंह सैनी (पूर्व कैबिनेट मंत्री), डॉ. धर्मसिंह सैनी (पूर्व कैबिनेट मंत्री), नरेश सैनी (पूर्व विधायक), चौधरी विक्रम सिंह सैनी, मूलकीराज सैनी, अशोक सैनी, जे0डी0 कौशल, विवेक सैनी ने विशेष प्रतिभा के रूप में बच्चों को सफलता के गुरुमंत्र दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हितेंद्र सैनी और विजय सिंह सैनी ने की। मंच का कुशल संचालन मास्टर यशपाल सिंह और नरेश सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य रूप से ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सैनी, विनीत सैनी, पवन सैनी, रफल सैनी, डॉ. नकली राम सैनी, सोमपाल सैनी, नीरज सैनी, मोहन सैनी, मोहित नगली, अभिषेक दमकड़ी, लविश सैनी सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रगतिशील सैनी सभा ने मेधावियों को किया सम्मानित