सहारनपुर। शाकुम्भरी मार्ग स्थित सिद्धार्थ नगर, नागल माफी के बुध विहार में बुद्ध पूर्णिमा 2588 साल के अवसर पर दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दिल्ली से आए वक्ता धर्मेंद्र गौतम ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आव्वाहन किया। वहीं बीर सिंह आचार्य ने 500 श्रद्धालुओं को दीक्षा ग्रहण कराई।
इस कार्यक्रम के आयोजक वीर सिंह कुंडलीवाल ने बताया कि इस शुभ अवसर पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जेतवन अनाथ पिंडक बुद्ध विहार, नागल माफी, सिद्धार्थनगर, शाकुम्भरी मार्ग स्थल पर भगवान बुद्ध के 2588 साल पुर्व सृष्टि में हुए आगमन के शुभ अवसर पर आयोजित दीक्षा कार्यक्रम के अवसर पर संचालन हरिदास पाल द्वारा किया गया। वहीं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुद्ध पूर्णिमा पर 500 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा, विशाल भंडारे का आयोजन