पंत विहार आश्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का साप्ताहिक सत्संग संपन्न

Weekly Satsang of Divya Jyoti Jagrati Sansthan concluded at Pant Vihar Ashram

सहारनपुर। पंत विहार आश्रम में दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के तत्वावधान में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर साध्वी सोनिया भारती ने अपने सत्संग प्रवचनों में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वाेपरि है। गुरु ही दिव्य दृष्टि प्रदान कर जीव को परमात्मा से मिलाने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि बिना सद्गुरु के आत्मकल्याण संभव नहीं है तथा गुरु के मार्गदर्शन में ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं साध्वी पूजा भारती ने मधुर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों के माध्यम से उपस्थित संगत ने आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं ध्यान साधना के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सत्संग में उपस्थित भक्तों ने आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे आयोजनों में भाग लेने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *