जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमख् म, इस्माइल बने किंग ऑफ द टेबल

Players showed their strength in district level arm wrestling.

सहारनपुर। शहर के बी0 एच0 एस0 मिशन कंपाउंड विद्यालय में आज (24 मई, रविवार) जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाने) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। द आर्म रेसलिंग संघ, सहारनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना दमखम दिखाया और दर्शकों को रोमांचित किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजर श्री अंकित शर्मा, प्रबंधक श्री सरबजीत शर्मा, लेफ्टिनेंट गौरव शर्मा एवं आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्री अमित कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
आर्म रेसलिंग संघ के सचिव मोहित शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री अंतरिक्ष सैनी द्वारा किया गया। मुकाबलों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अनिष्का, अंतरिक्ष एवं विनीता ने निर्णायक मंडल (रेफरी) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के तहत अलग-अलग भार वर्गों में कड़े मुकाबले हुए, जिनके परिणाम सब-जूनियर वर्गः 45 किलो भार वर्गः मोहम्मद शाहिद (स्वर्ण पदक), 50 किलो भार वर्गः अरमान (स्वर्ण पदक), अब्दुल्ला (रजत पदक), हैप्पी (कांस्य पदक), 60 किलो भार वर्गः राहुल (स्वर्ण पदक), आर्यन (रजत पदक), श्रेष्ठ (कांस्य पदक) रहे।
जूनियर वर्ग में 55 किलो भार वर्गः शौर्य (प्रथम स्थानध्स्वर्ण), अंकुश (द्वितीय स्थान/रजत), अन्य भार वर्गः विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले के बीच राहुल, केशव, अमन, जैद, शानू, इस्माइल, यश सैनी, अरबाज और माधव ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते। सीनियर वर्ग में महिला वर्गः प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्गः शानू, जैद, फैजान और इस्माइल ने अपने-अपने भार वर्गों में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के अंत में सभी वर्गों के विजेताओं के बीच महामुकाबला कराया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन ऑफ चैंपियन के खिताब और नकद पुरस्कार से नवाजा गया। सब-जूनियर वर्गः मिनाइल (चैंपियन ऑफ चैंपियन), जूनियर वर्गः इस्माइल (चैंपियन ऑफ चैंपियन), सीनियर वर्गः जैद (चैंपियन ऑफ चैंपियन), इस पूरी प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता बनने का गौरव इस्माइल को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा इस्माइल को श्किंग ऑफ द टेबलश् की चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सहारनपुर के युवाओं में खेल के प्रति अद्भुत प्रतिभा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *