शोभित विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. बी.एस. सिद्धू, संभाला कार्यभार

Prof. B.S. Sidhu assumes charge as the new Vice Chancellor of Shobhit University

सहारनपुर। शोभित विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.एस.सिद्धू ने पदग्रहण कर लिया है। बतौर मुख्य अतिथि कुलाधिपति कुँवर शेखर विजेंद्र, प्रो. विनोद त्यागी, प्रो. रणजीत सिंह पूर्ववर्ती कुलपति, केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर डॉ.पंकज राणा, प्रो. महिपाल सिंह कुलसचिव मोजूद रहे। कुलाधिपति की औपचारिक घोषणा के उपरान्त महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे चुके नवनियुक्त कुलपति को कुलाधिपति ने बधाई दी। नवनियुक्त कुलपति ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कपूरथला के संस्थापक निदेशक रहे सिद्धु ने 32 वर्षों में 200 से अधिक शोध पत्र व पुस्तकें लिखी है। वे जीईडीसी यूएसए एवं टीएसएस थर्मल स्प्रे एडवाइजरी काउंसिल यूएसए के नामित सदस्य भी रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *