सहारनपुर। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 04654ध्04653 (अमृतसरदृन्यू जलपाईगुड़ीदृअमृतसर स्पेशल) को अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 14664ध्14663 श्अमृत भारत एक्सप्रेसश् के नाम से जानी जाएगी। 14 मई 2026 को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दोपहर 12ः45 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गुरुशरण पाठक और स्टेशन अधीक्षक अक्षय कुमार समेत रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सहारनपुर के लिए यह गर्व का विषय रहा कि अमृतसर से सहारनपुर तक इस ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी सहारनपुर रेलवे मुख्यालय के ट्रेन मैनेजर धर्मवीर ने संभाली। शाम 6ः00 बजे जब यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद साथी ट्रेन मैनेजरोंकृमो. असलम, प्रताप सिंह, अनूप शर्मा और प्रेम मित्तल ने धर्मवीर का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस अवसर पर कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित होना भारतीय रेल की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे उत्तर भारत और पूर्वाेत्तर क्षेत्र के बीच यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगी। यह ट्रेन शाम 6ः00 बजे सहारनपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के नियमित होने से सहारनपुर के आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों और उद्यमियों में भी खुशी की लहर है। न्यू जलपाईगुड़ी और पूर्वाेत्तर भारत के लिए सीधी रेल सेवा मिलने से लकड़ी उद्योग, स्थानीय व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर और आधुनिक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
सहारनपुर को मिली नई रेल सौगातः अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस