सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार (1 जून 2026) को जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का कुशल संचालन सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 जून को गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के 55वें जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने और पूज्य महाराज की जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान (मदानुकी) चौधरी कुलबीर सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जन्मोत्सव कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी 8 जून को होने वाले जन्मोत्सव को पूरी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाने का दिल से समर्थन किया। इस अवसर पर चौधरी रवि कुमार, चौधरी दिनेश कुमार (अहमदपुर), चौधरी मोनू कुमार (जनधेड़ा), चौधरी संजय (घाटेड़ा), अंकुश कुमार (मदानुकी), अश्वनी कुमार (घाटेड़ा), देशकुमार (सह मीडिया प्रभारी), चौधरी ऋषिपाल (जिला उपाध्यक्ष) सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक का समापन श्जय श्री रामश् और श्विश्व हिंदू महासंघ जिंदाबादश् के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
धूमधाम से मनाया जायेगा योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मोत्सव