सहारनपुर। शाम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के निवास पर उनकी अध्यक्षता में सहारनपुर जिला बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सहारनपुर जिले में बैडमिंटन खेल को किस प्रकार अधिक लोकप्रिय बना कर किस प्रकार अधिक से अधिक बालक एवं बालिकाओं में इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित किया जाए पर विस्तृत चर्चा हुई और अधिकांश सदस्यों ने बहुत उपयोगी सुझावों से अवगत कराया
जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष पुण्य गर्ग ने सभी सुझावों को बहुत ध्यान पूर्वक सुना, समझा और सदस्यों को आश्वस्त किया कि इन सुझावों को अमलीजामा पहनाने के भरसक प्रयत्न किए जाएंगे। बैठक के अंत में संघ सचिव प्रोफेसर डा संदीप गुप्ता ने सदस्यों को अवगत कराया कि 27 जून को लखनऊ के बाबू बनारसी दास खेल अकादमी में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की संघ कार्यकारिणी सदस्य चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें सहारनपुर जिला बैडमिंटन संघ के कर्मठ नौजवान अध्यक्ष पुण्य गर्ग को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
इस खुशनुमा समाचार प्राप्ति पर जिला संघ की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुण्य गर्ग को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाईयां दी। तत्पश्चात संघ सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने अपने संघ वरिष्ठ सदस्यों शेर सिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार आदि के साथ मिलकर पुण्य गर्ग को पटका पहनाकर, बुक्के एवं पुष्प गमले, आदि उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मार्मिक एवं भावुक अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष पुण्य गर्ग ने सभी सम्मान करने वाले अपने सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जो जिम्मेवारी उन्हें उत्तर प्रदेश संघ एवं जिला संघ से प्राप्त हुई है उस पर वे सभी स्तरों से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सफलतापूर्वक निभाने का प्रयत्न करेंगे। अंत में संघ सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने सभी उपस्थित माननीयों का उनकी सम्मानजनक उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डा अशोक कुमार गुप्ता, शेर सिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार, मुस्तकीम अंसारी, अक्षित धीमान, हार्दिक शर्मा, हर्षित कपाही, मनीष कुमार, नलनीश, रोहित शर्मा, उदयवीर सिंह, विवेक सोम, मनोज कश्यप, निशु रानी, सरिता रानी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदि उपस्थित रहे।
पुण्य गर्ग उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष पद पर चयन हेतु सम्मानित किए गए