पृथ्वी दिवस पर उमंग सेवा समिति ने दी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी

On Earth Day, Umang Seva Samiti informed about the harmful effects of single-use plastic.

सहारनपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत मोहल्ला समितियों, पार्षद, स्थानीय नागरिकों एवं उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की टीम के संयुक्त प्रयास से एक सराहनीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। लोगों को बताया गया कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इसके उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया ! सभी से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।
आइए, हम सब मिलकर इस संकल्प को आगे बढ़ाएं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित धरती का निर्माण करें। वार्ड पार्षद सुश्री सीमा कात्यानी, एडवोकेट एवं पूर्व सभासद मनमोहन जुनेजा, आईटीसी से कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश कुमार, उमंग के प्रबन्धक मयंक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *