सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पार्श्वनाथ सिटी दिल्ली रोड पर पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की कार्यशाला में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि करनें के उपरांत वंदेमातरम गीत का गायन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी रहे।
कार्यशाला की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई द्वारा रखी गई जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के विषय में बताया कि संगठन द्वारा जो ये वर्ग लगाया जाता है कार्यकर्ताओं के वैचारिक, राष्ट्रवाद संगठनात्मक और नेतृत्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन को निरंतर आगे बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की कार्यशाला मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीनों प्रदेशों में प्राप्त प्रचंड बहुमत एवं पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार गठन को ऐतिहासिक जनादेश बताया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की नीतियों पर व्यक्त किया गया अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है। कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने एवं संगठनात्मक कार्यों में ।प् के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी भी दी जाएंगी। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से ही सत्र के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा समझाया जाता हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में सूचना, संवाद और प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।
वैचारिक मजबूती से ही आएगा समाज में सकारात्मक बदलावः शीतल