सहारनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज विश्व क्षय रोग दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार मे वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार जनपद की टीबी मुक्त हुई 90 ग्राम पंचायतो के प्रधानों कोस्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया, जिनमे से 7 पंचायते लगातार तीन वर्षाे यानि 2023 से लगातार टीबी मुक्त हो रही उनके प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की स्वर्ण प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर एवं 2024 से यानि लगातार 2 वर्षाे टीबी मुक्त हो रही 13 ग्राम पंचायतो के प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की रजत प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा 2025 मे प्रथम बार टीबी मुक्त हुई। ग्राम पंचायतो के प्रधानों को महात्मा गाँधी जी की काँस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा प्रवीण कुमार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से सम्मानित भी किया। समारोह का संचालन वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला ने किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक देव भास्कर पांडे, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा आशीष कुमार ने भी सम्भोधित किया। कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कपिल देव, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गोड़,जिला पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक देव भास्कर पांडे एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा आशीष कुमार के अलावा जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, पीपीएम परवेन्द्र यादव के अलावा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
More Related Articles
महिला जन आक्रोश सम्मेलन में गूँजा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुद्दा, भाजपा ने विपक्ष को घेरा
सहारनपुर। महिला जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री…
सहारनपुर के विकास में आईटीसी का योगदान अनुकरणीय, स्वच्छता सर्वेक्षण में निभाई अहम भूमिकाः शिपू गिरि
सहारनपुर। आईटीसी के बहुउद्देषीय सभागार में आज नगर निगम के सहयोग से आईटीसी जनप्रभाव उत्सव…
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज
सहारनपुर। चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर में आगाज…