किसानों की आवाज को संसद तक पहुँचाने वाले नेता थे अजीत सिंहः चौधरी नीरपाल सिंह

Ajit Singh was the leader who took the voice of farmers to the Parliament: Chaudhary Nirpal Singh

सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों के हक की आवाज बुलंद की, सादगी और ईमानदार राजनीति की पहचान बनाने वाले चौधरी साहब ने अपने पूरे जीवन में किसान, मजदूर और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनकी आवाज को देश की संसद तक पहुँचाया आपकी दूरदर्शिता, स्पष्ट सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपके आदर्श और सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *