खनन माफिया के रैकी गिरोह का पर्दाफाश

Mining mafia racketeering gang busted
  • अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक करने वाले 8 शातिर गिरफ्तार, कार व डम्पर बरामद
    सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन से भरे वाहनों के लिए चौकिंग की रैकी करने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, दो डम्पर व घटना में प्रयुक्त कार बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस लाईन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक शिवकुमार व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में 8 शातिर खान माफियाओं सुहेल पुत्र अलीम निवासी अम्बोली थाना देवबंद, नदीम पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम बराला थाना कैराना, रजत पुत्र राजीव कुमार निवासी गंदेवड़ थाना बेहट, शहजान पुत्र शादीन निवासी लोधीपुर थाना बेहट, अंशुल पुत्र राजीव निवासी कांशेपुर थाना बेहट, रजनीश पुत्र शम्भू निवासी कालूवाला कुरडीखेड़ा थाना बिहारीगढ़, अहकाम पुत्र इकराम निवासी ककराला थाना कुतुबशेर व नौशाद पुत्र गुफरान निवासी पांडौली थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध खनन के लिए रैकी में प्रयोग किए जाने वाले 5 मोबाइल, 2 डम्पर व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद कर ली। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि दबोचे गए आरोपी सुहेल ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने साथियों के साथ मिलकर बिना प्रपत्रों के खनन सामग्री की चोरी करके व कुछ स्टोन क्रेशर से बिना प्रपत्रों के सस्ता माल खरीदकर बाजार में महंगे दामों में बेचकर लाभ कमाते हैं। इस कार्य में सरकारी अधिकारियों की रैकी कर उनकी लोकेशन के हिसाब से रास्ते बदलकर अवैध खनन सामग्री से भरी गाड़ियों सुरक्षित स्थान पर ले जाते हैं। आज भी हम अधिकारियों की रैकी कर अवैध खनन से भरे वाहनों सुरक्षित निकालने का काम कर रहे थे तभी पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक एवं एएसपीध्क्षेत्राधिकारी मनोज यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *