समाज सेवा की मिसालः रोटरी क्लब सेंट्रल ने जारी किया 3 लाख रुपये का चैरिटी फंड

An example of social service: Rotary Club Central releases a charity fund of Rs 3 lakh

सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा कसौली हिमाचल प्रदेश में मंडलीय गवर्नर रवि प्रकाश की आधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया। मंडलीय गवर्नर रवि प्रकाश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। यह कार्यक्रम विंडसर रिजॉर्ट कसौली में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करने से हुआ। तत्पश्चात पूजा कपूर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। सचिव् रमणीक सचदेवा ने क्लब के कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट रखी। उन्होंने बताया कि अभी तक क्लब द्वारा 3 लाख से अधिक के चैरिटी फंड जारी किए गए हैं। अध्यक्ष गिरीश डंग ने अपने संबोधन में वर्ष के सफल कार्यों की चर्चा की तथा रोटरी क्लब सेंट्रल की सफलता का श्रेय सभी सदस्यों दिया। पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर ने बताया कि क्लब द्वारा रोटरी फाउंडेशन के महान फंड में भी व्यापक सहयोग किया जा रहा है रोटरी फाउंडेशन के फंड से ही पोलियो उन्मूलन आदि अनेकों सेवा कार्यों के लिए धनराशि दी जाती है। सहायक गवर्नर सिकंदर बत्रा का परिचय डॉक्टर सुजाता डंग ने दिया। सिकंदर बीर बत्रा ने क्लब की गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंसा की इस अवसर पर मंडलीय सचिव विकास गर्ग ने भी सभा को संबोधित किया। मंडलीय गवर्नर रवि प्रकाश और शालिनी प्रकाश का जीवन परिचय सदस्य अंजलि भसीन ने प्रस्तुत किया मंडलीय गवर्नर रवि प्रकाश ने रोटरी सेंट्रल की गतिविधियों की बहुत सराहना की।
क्लब द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए जूट बैग्स का वितरण किए जाने को एक आदर्श कार्यक्रम बताया। क्लब द्वारा व्यापक सेवा कार्य करने पर क्लब को बधाई दी ।पूर्व अध्यक्ष सुनील भगत पूर्व अध्यक्ष विजय भसीन ने क्लब के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष विनय दाहूजा विकास निझावन डॉक्टर मेघराज सैनी दक्ष चड्ढा ऋषभ मैनी ने आए हुए मेहमानों को उपहार भेंट किये। धन्यवाद प्रस्ताव डोना बत्रा द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में क्लब के पुष्कर राज कपूर, प्रदीप चोपड़ा, गौरव बजाज, गुरमीत अरोड़ा अनिल पांडव अशोक खुराना विजय बत्रा, राजीव लट्टू ममता चचरा, अर्शी सचदेव, वर्षा चोपड़ा, बरखा माथुर सुमिता भगत शेफाली निझावन, देवेंद्र वाधवा, सोनिया अलका दहूजा आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *