मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में किया वाटर कूलर का उद्घाटन

Chief Development Officer inaugurated the water cooler in Vikas Bhawan.

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, न्यू आवास विकास शाखा के सौजन्य से विकास भवन के प्रथम तल पर स्थापित कराये गये 02 वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
ज्ञातव्य है कि शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन विकास भवन, स्थित कार्यालयों में किया जाता है जिसके फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्राप्त किए जाने हेतु आम जनमानस का आवागमन निरन्तर बना रहता है। विकास भवन में संचालित कार्यालयों के कर्मचारियों एवं आने वाले जनमानस हेतु मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल हेतु विकास भवन के प्रथम तल पर 02 वाटर कूलर स्थापित कराये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *