पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड संपन्न

Grand passing out parade held at Police Lines

सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन ने उनका स्वागत किया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा दिखाए गए अनुशासन और ड्रिल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने आरक्षियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्.त किया।दीक्षांत परेड में आरक्षियों ने संविधान और कानून के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। वे राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आमजन की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया। समारोह में पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *