युवाओं को नशे से दूर रखना रालोद का मुख्य एजेंडाः नीरपाल सिंह

Keeping the youth away from drugs is RLD's main agenda: Neerpal Singh

सहारनपुर। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवारना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना राष्ट्रीय लोकदल का प्रमुख एजेंडा है।
चौधरी नीरपाल सिंह ने युवाओं के विकास पर जोर देते हुए कहा, ष्हम ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देना चाहते हैं। हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि हर गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण हो, ताकि हमारे ग्रामीण बच्चों को अभ्यास के लिए दूर न जाना पड़े।ष् उन्होंने आगे बताया कि इसी सोच के तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अपनी सांसद निधि का एक बड़ा हिस्सा प्रत्येक जिले में खेल सुविधाएं और संसाधन विकसित करने के लिए दे रहे हैं।
बैठक में मौजूद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने पार्टी के विजन को सामने रखते हुए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनने पर राज्य के हर ब्लॉक स्तर पर एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारा जा सके।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर और महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने संयुक्त रूप से कहा कि आज समाज में युवाओं को सही दिशा दिखाना बेहद जरूरी है। यदि हम युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और आकर्षित करेंगे, तो वे न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से आरिफ मलिक, निकेत मलिक, अरविंद मुखिया, उसैनदर शर्मा और राहुल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *