कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, आईएमए चिकित्सकों संग डीएम-एसएसपी ने की बैठक

Administrative preparations intensified to ensure a safe and smooth Kanwar Yatra 2026; DM and SSP held a meeting with IMA doctors.

सहारनपुर। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर की संयुक्त अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को त्वरित, बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। गोष्ठी में मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को मजबूत करने और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्ड। के चिकित्सकों से अपील की कि कांवड़ मार्ग पर स्थापित होने वाले सभी चिकित्सा शिविरों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शिविरों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, प्राथमिक उपचार की किट और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाओं की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी दुर्घटना या चिकित्सीय आपातकाल की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (फनपबा त्मेचवदेम) अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच निरंतर संपर्क और बेहतर तालमेल होना चाहिए। अधिकारियों ने अस्पतालों की रेफरल प्रणाली को भी मजबूत रखने के निर्देश दिए ताकि गंभीर मरीजों को बिना देरी के उच्च केंद्र भेजा जा सके। बैठक के समापन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद सभी डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सेवा भाव, पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएं। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात दोहराई गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्ड। के पदाधिकारी और जिला पुलिस-प्रशासन के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *