स्वर्ण पालकी में विराजे बाबा खाटू श्याम

Baba Khatu Shyam seated in a golden palanquin

सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी नगर यात्रा पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी से शुभारंभ अवसर परस्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम जन-जन का कल्याण करने वाली जागृति देव हैं।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर राधा विहार से वार्षिक उत्सव उपलक्ष में दिल्ली रोड पैरामाउंट ट्यूलिप से प्रारंभ हुई, बाबा खाटू श्याम की छवि स्वर्ण पालकी में विराजित हुई और सभी ने पुष्पों की वर्षा की। भक्तों ने बड़ी संख्या में पालकी में शामिल होकर श्याम बाबा के ऊपर इत्र की वर्षा की। रमेश चंद शर्मा के निवास पर पालकी का पूजन हुआ और बाबा श्याम का श्रद्धा भाव से पूजन भक्तों के द्वारा किया गया और धुणी उठाई गई और श्याम बाबा को चूरमा आदि का भोग लगाया गया और आरती उतारी गई पैरामाउंट ट्यूलिप में कहीं श्याम प्रेमियों के यहां श्याम बाबा का पूजन हुआ और उसके बाद पालकी दिल्ली रोड न्यू आवास विकास संजीव चौधरी के निवास पर पूजन हुआ जहां गुलाब के फूलों से बाबा का भव्य स्वागत किया गया, स्टेट बैंक कॉलोनी होते हुए बलिया खेड़ी ब्लाक विजय विहार सुभाष सैनी बीडीओ के निवास पर पूजन हुआ, हसनपुर चुंगी होते हुए राजौरी गार्डन में भूपेंद्र सिंह पुंडीर के यहां बाबा श्याम की पालकी को विश्राम दिया गया यात्रा मार्ग में पुष्पों की वर्षा हुई।
खाटू श्याम की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम पालकी नगर यात्रा धार्मिक जागृति एवं भक्ति भाव को प्रकट करने के लिए सहारनपुर नगर के साथ-साथ गांव में भी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा मानव जीवन मिलना बडा दुर्लभ है इसको प्रभु की सेवा में अर्पण करना धर्म की वेदी पर बलिदान करना, अपने जीवन को सब की सेवा के लिए लगा देना ही जीवन का अर्थ सार्थक करता है इस अवसर पर राजेंद्र धीमान संजय राणा अनिल नारंग सनी का मौज उपेंद्र चौधरी अंशुल शांडिल्य सुभाष सैनी जॉनी सैनी दिग्विजय सिंह पुंडीर प्रेमवती शर्मा उमा चौधरी शिवानी सैनी संगीता पुंडीर लोकेश त्यागी कोमल सैनी जगनिता चौधरी कुसुम शर्मा आदि बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *