ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर साइबर जालसाज गिरफ्तार

Two cunning cyber fraudsters arrested for swindling crores online under the guise of trading.

सहारनपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पीओएस मशीन समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को बेहट रोड स्थित मंगलम एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी कि कू कोईन के माध्यम से अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। निवेश के बाद जब उन्होंने रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो उन्हें पैसा नहीं मिला। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित साइबर क्राइम टीम ने जांच के दौरान बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी पड़ताल की। जांच में पता चला कि पीड़ित के 4 लाख रुपये एक संदिग्ध खाते में ट्रांसफर हुए थे। खाते की जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में दबिश देकर दो आरोपियों सद्दाम और जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी कंपनियों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराते थे और बाद में रकम हड़प लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, एक एसर लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 26 एटीएमध्डेबिटध्क्रेडिट कार्ड, 20 चेक, 19 चेकबुक, 24 पासबुक, पीओएस मशीन, स्कैनर, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विभिन्न कंपनियों के पंजीकरण प्रमाणपत्र, बिल बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ इस मामले के अलावा एनसीआरपी पोर्टल पर 13 साइबर शिकायतें भी दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *