सहारनपुर। चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में 15 मण्डलों से 151 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन लखनऊ एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मुक्केबाजों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अति विशिष्ट अतिथि एस.पी. सिटी व्योम बिन्दल को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को अमित जैन अध्यक्ष, जिला बाक्सिंग संघ आगरा द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। प्रवीन कुमार (सहायक प्रशिक्षक) ने मुख्य अतिथि को व लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने अति विशिष्ट अतिथि को पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मुकाबला मे 35-37 कि.ग्रा.भार वर्ग में सहारनपुर मण्डल से नीरज कुमार बनाम आयोध्या मण्डल से असद खान के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल की ओर से नीरज कुमार एकतरफा विजयी रहे। दूसरा मुकाबला 37-40 कि.ग्रा. भार वर्ग में वंश सहारनपुर मण्डल बनाम गोविन्द अलीगढ़ मण्डल के मध्य हुआ जिसमें गोविन्द अलीगढ़ मण्डल 3-2 से विजयी रहा। 40-43 कि.ग्रा. भार वर्ग में विपिन पाल प्रयागराज मण्डल बनाम जश वर्मा कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर के जश वर्मा अपने प्रदर्शन के दूसरे राउण्ड में विजयी रहा। 43-46 कि.ग्रा. भार वर्ग में पुनीत सहारनपुर मण्डल बनाम सूरी सिंह लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें पुनीत सहारनपुर मण्डल दूसरे राउण्ड में विजयी रहा।
प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका युवराज (प्रतापगढ़), सोमप्रकाश शर्मा (अलीगढ़), पवन कुमार (वाराणसी), संजय गुप्ता (कानपुर), मनीष हजारिया (कानपुर), रॉबिन सिंह (मेरठ), आशीष राय (प्रयागराज), शरद चंद्र (लखनऊ), उदित शर्मा (सहारनपुर), अकीब (झांसी), नाजिम (बागपत), विश्वजीत (बागपत) शामिल रहे। प्रतियोगिता में अमित जैन, सुषमा बजाज, सागर धनराज, राम शरन गर्ग, रामपाल सैनी, अनित गर्ग को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, रितु देवी, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का सफल संचालन शामली के उप क्रीडाधिकारी अश्वनी त्यागी के द्वारा किया गया।
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज