नगर निगम का जीआईएस साफ्टवेयर हुआ चालू

Municipal Corporation's GIS software becomes operational.
  • निगम ने की करदाताओं से 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील
    सहारनपुर। नगर निगम का जीआईएस सॉफ्टवेयर चालू हो गया है। वे सभी करदाता जिन्हें गत वर्ष नये भवनों के टैक्स बिल प्राप्त नहीं हुए है, वे ऑन लाइन या निगम आकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि वर्तमान वर्ष की मांग पर देय 20 प्रतिशत की छूट समाप्त होने वाली है।
    नगरायुक्त ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निगम के जिन करदाताओं को नये भवनों के बिल प्राप्त नहीं हुए हैं वह नगर की वेबसाइट पीटीएएक्सएसएनएन डॉट कॉम( चजंÛेदद.बवउ ) पर अपने भवन की आई डी डालकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं या ऑफिस समय में नगर निगम आकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान वर्ष की टैक्स मांग पर 20 प्रतिशत की छूट निगम द्वारा दी जा रही है जो जल्‘दी ही समाप्त होने वाली है। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपना बिल जमा कर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *