सहारनपुर में आयोजित होगा कर्मचारियों व शिक्षकों का प्रथम अभ्यास वर्ग

First training workshop for employees and teachers to be held in Saharanpur.
  • संघ भवन कार्यालय पर तैयारियों को लेकर हुई बैठक
    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन सम्बद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी भारतीय मजदूर संघ के आगामी कार्यक्रमों के निमित 25 जून 2026 को जनपद शाखा सहारनपुर के पदाधिकारियों की एक बैठक संघ भवन कार्यलय पर आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता राजेश्वर दयाल और संचालन जिला मंत्री आनंद प्रकाश त्यागी द्वारा किया गया जिसमें सहारनपुर मंडल प्रभारी तरुण भोला ने बताया की 27 जून 2026 को उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों व् शिक्षको हेतु प्रथम अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है जो आईआईटी केंपस सहारनपुर में होगा तथा 28 जून 2026 को भारतीय मजदूर संघ व उससे संबंधित यूनियनों के विभाग पदाधिकारियों की बैठक रहेगी ,उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम भाई साहब एव प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास और महेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी जीईएनसी तथा विपन कुमार डोगरा पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ अपना मार्गदर्शन तथा अनेक सत्रों के माध्यम से वर्तमान में कर्मचारियों शिक्षकों की भूमिका का भी सत्र रहेगा तथा सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी गण आगामी कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक शिक्षको कर्मचारियों को दिशा निर्देश प्रदान करेेंगे ।
    अपने संबोधन में धर्मेन्द्र धवलहार ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली तक शिक्षक कर्मचारी किसी ना किसी रूप में अपनी मांग सरकर तक पहुंचाते रहेेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं राजेश्वर दयाल ने बताया की राष्ट्रवाद की भावना के साथ ही सभी कर्मचारी व शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देते आये हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कार्य का निर्वाह सफलता पूर्वक कर सके इसलिए अभ्यास वर्ग की सहारनपुर में व्यवस्था की जा रही है जो की उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र में प्रथम अभ्यास वर्ग है। आज की बैठक में आनंद प्रकाश त्यागी जिला मंत्री जितेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री तथा अपर खण्ड यमुना नहर इकाई के अध्यक्ष रूपेश कुमार ने प्रतिभाग किया और बताया की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा। सौरभ गौतम ने बताया की अभ्यास वर्ग से कर्मचारी शिक्षकों में का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो हमारे लिए बहुत ही सोभाग्य का विषय है। बैठक में जितेंद्र कुमार, सुंदर लाल, मणिक पाल पदाधिकारी व कर्मचारी अपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *