सहारनपुर। हौंसलों में उड़ान होती है, उक्त युक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है सहारनपुर के एक और कलाकार योगेश गोविले धीमान ने। मानसी अभिनय गुरूकुल से अपनी कला की उड़ान भरने वाले योगेश गोविले धीमान ने अब बालीवुड में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। हाल ही में गिन्नी वेड्स सन्नी-2 में कला का धमाल मचा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कला प्रेमियों ने हर्ष जताया है तथा योगेश गोविले धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हंे एक्टिंग का शौक था जिसको जीवन्त करने के लिए उन्होंने मानसी अभिनय गुरूकुल के द्रोणाचार्य के.के.गर्ग व योगेश पंवार के सानिध्य में अपनी कला को निखारा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से ही यह मुकाम हासिल किया है। योगेश ने बताया कि वह साधारण परिवार में पले बढ़े हैं, लेकिन प्रारंभ से ही उनका स्वप्न फिल्मों में काम करने का था, जो अब पूरा होता दिखायी दे रहा है। उन्होंने इसके अलावा पहले भी कटिंग एप जाफना हिल्स वेब सीरिज में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा अन्य कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। योगेश की उपलब्धि पर कला प्रेमियों के अलावा योगेश के माता-पिता सहित अभि धीमान, स्वाति सैनी, चंदन भारद्वाज, धीरज बत्रा, नितिन, सुमित, विशाल त्यागी ने हर्ष जताया है।
बॉलीवुड में चमके योगेश गोविले धीमान, गिन्नी वेड्स सन्नी-2 में दिखाएंगे अभिनय का जलवा