26 यूपी बालिका वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण

The Commanding Officer of 26 UP Girls Corps NCC conducted surprise inspection of educational institutions.

सहारनपुर। 26 उत्तर प्रदेश बालिका वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आर.के. माही सेना मेडल द्वारा यूनिट के अंतर्गत आने वाले दो विद्यालयों स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर व शेमफार्ड स्कूल, बेहट रोड सहारनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों जैसे विद्यालयों में एनसीसी अधिकारी/केयरटेकर की उपलब्धता, उनके लिए एनसीसी ऑफिस, परेड के लिए उपयुक्त मैदान, विद्यालय में फायरिंग रेंज का होना व ऑब्सटेकल कोर्स आदि इसके अतिरिक्त विद्यालय में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए कितने कंप्यूटर विद्यालय के पास हैं वह भविष्य में लगने वाले वार्षिक प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में उपलब्ध कमरों व शौैचालय आदि का भी गहन निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर (आनरेरी लेटिनेंट) आलोक कुमार, सूबेदार मेजर भजन सिंह, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मैनेजमेंट के लोग, जीसीआई. शालू पवार बीएचएम मुकेश चौधरी व सीनियर असिस्टेंट राजेश कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *