सहारनपुर। जनपद में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गौवंश की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर एक विशाल प्रदर्शन किया गया। महामंडलेश्वर धिरजानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण और स्वामी मंगलानंद जी महाराज के सानिध्य में गौसेवकों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौमाता को संवैधानिक रूप से श्राष्ट्रमाताश् का दर्जा दिलाना और गौहत्या पर पूर्ण अंकुश लगाना है।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया कि संविधान के अनुच्छेद 48 के तहत गौ-संरक्षण को केवल राज्यों तक सीमित न रखकर, केंद्र सरकार एक सशक्त केन्द्रीय गौ सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करे। इसके लिए एक अलग केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय और विशेष टास्क फोर्स के गठन की मांग की गई है ताकि गौवध करने वालों और तस्करों के खिलाफ आजीवन कारावास व संपत्ति कुर्क करने जैसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
अभियान की कार्ययोजना में दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की चिकित्सा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। मांग की गई है कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर हर 50 से 100 किलोमीटर पर श्गौ-वाहिनी एम्बुलेंसश् और 200 किलोमीटर के अंतराल पर आधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएं। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर श्गौ अभ्यारण्यश् बनाने की अपील की गई है। गौसेवकों ने सुझाव दिया कि पंचगव्य (गोबर-गोमूत्र) आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए और इसे सरकारी खरीद तंत्र से जोड़ा जाए। स्कूलों के मिड-डे मील और मंदिरों के प्रसाद में केवल शुद्ध गौ-घृत (घी) का प्रयोग अनिवार्य करने तथा स्कूली पाठ्यक्रमों में श्गौ-विज्ञानश् विषय शामिल करने की भी पुरजोर मांग की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर महामंडलेश्वर धिरजानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कौदण्ड जी, वरिष्ठ व्यापारी नेता महेश नारंग, सूबेदार सतीश शर्मा (सेना मेडल), रिटायर मेजर विजेंद्र शर्मा, समाजसेवी शरद माहेश्वरी, निमिष काठपाल, डॉ. मनोज त्यागी, राजवीर चौधरी, विक्की मयंक गेरा, वीना बजाज, निशा जैन, साधना शर्मा, अंकित टण्डन, विवेक प्रताप सिंह राय, नीरज सैनी, लोकेश कुमार, राजन पण्डित, रामा सेतिया और राहुल आर्य सहित सैकड़ों गौसेवक उपस्थित रहे।
सहारनपुर में गूँजी राष्ट्रमाता की मांग, संतों के सान्निध्य में गौसेवकों का विशाल प्रदर्शन, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन