व्यापारी से ठगे गए 7.25 लाख वापस कराए

Helped a merchant recover ₹7.25 lakh lost to fraud.

सहारनपुर। साइबर ठगों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए एक पीड़ित व्यापारी की ठगी गई रकम में से 7,25,000 (सात लाख पच्चीस हजार रुपये) की भारी-भरकम राशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की और आभार जताया।
बीते 30 जून 2026 को देवबंद के कैलाश पुरम कॉलोनी (रेलवे रोड) निवासी आवेदक मोहित कुमार सिंघल पुत्र बलराम सिंघल ने थाना साइबर क्राइम में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खातों में सेंध लगाकर आरटीजीएस के माध्यम से कुल 7,36,000 की धोखाधड़ी कर उड़ा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की डूबी रकम वापस कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस अधीक्षक नगरध्नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में टीम ने ठगी गई रकम के ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया और बैंक से संपर्क कर पीड़ित मोहित कुमार सिंघल के खाते में 7,25,000 की रकम सुरक्षित वापस (रिफंड) करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *