ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026ः मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सहारनपुर में भव्य स्वागत

Traditional Sports Festival 2026: Medal-winning athletes receive a grand welcome in Saharanpur

सहारनपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में 01 से 03 मई तक आयोजित हुए 5वें इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2026 में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया।
गिल्ली-डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि 5वें इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल में आयोजित हुई रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की हर्षित नेगी ने स्वर्ण पदक, कुमारी रौनक, इंतजार अंसारी, अताऊर्यरहमान ने रजत पदक, इशानी, आराध्या, तनिष्क, कवि सैनी आर्य उपाध्याय, मनदीप सिंह, अभी कुमार ने कांस्य पदक व योग प्रतियोगिता में उन्मानी ने स्वर्ण पदक, राक्षी ने रजत पदक, वीरा गुर्जर, अवीका ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश गिल्ली डंडा टीम में शामिल सहारनपुर से अब्दुल रहमान, यस कुमार, दमनजीत, दीक्षांत, अंशुल कुमार, अभय कंबोज, अभी कुमार, मोहम्मद साद, मोहम्मद सैफुल्लाह ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि देश भर के खिलाड़ियों के बीच सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अटूट लगन का परिणाम है। उन्होने बताया कि समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, राजेश कुमार जैन, सुषमा बजाज, गिल्ली डंडा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अधिवक्ता पुण्य गर्ग, चेयरमैन अशोक सक्सेना, अनु बजाज, पंकज गर्ग, डॉ मनोज कुमार सिंधी, हर्षित गर्ग, रश्मि टेरेंस, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, अमित कुमार, साजिद अली, विष्णु चाहर, अनन्या अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *