इलाहाबाद हाई कोर्ट से फर्जी मुकदमे पर स्टे लेकर लौटे डॉ. अशोक मलिक का जोरदार स्वागत

Dr. Ashok Malik accorded a grand welcome upon his return after securing a stay from the Allahabad High Court regarding a fabricated case.

सहारनपुर। इलाहाबाद (प्रयागराज) हाई कोर्ट से शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कथित फर्जी मुकदमे पर स्टे (स्थगन आदेश) लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन लौटे उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक का शिक्षकों और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग पर न्यायपालिका की अवहेलना और नियमों के विरुद्ध काम करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता भ्रष्टाचार देश का दुर्भाग्य है और कुछ अधिकारी वर्तमान सरकार की साख को बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।
मुलजिम ही बना जांचकर्ताः डॉ. मलिक ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल दो मुकदमों में प्रस्तावित मुलजिम हैं। उन्होंने नियम विरुद्ध जाकर एक कमेटी बनाई और एक अन्य प्रस्तावित मुलजिम सुरेंद्र पाल सिंह (लिपिक) को ही जांच अधिकारी बना दिया। डॉ. मलिक ने सवाल उठाया कि ष्मेरा मुलजिम मेरी ही क्या जांच करेगा? चोरों की जांच कर रहे चोर अधिकारियों पर मुझे भरोसा नहीं है।
फीस प्रतिपूर्ति रोकने और रिश्वत मांगने का आरोपः उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब व दुर्बल वर्ग के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति इसलिए रोकी गई क्योंकि उन्होंने विभाग को रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (।दजप-ब्वततनचजपवद ब्वनतज) में मुकदमा दर्ज कराया गया और गत वर्ष 24 जून 2025 को फीस प्रतिपूर्ति दिलाने के लिए हाई कोर्ट में रिट दायर की गई थी। आरटीआई का जवाब न देनाः पिछले दो वर्षों में राज्य सूचना आयोग में करीब 8 से अधिक जन सूचनाएं (आरटीआई) विचाराधीन हैं, जिनका आज तक विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया है। न्यायालय पर पूर्ण विश्वासः डॉ. मलिक ने कहा कि श्सांच को आंच नहींश् और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहाँ अंततः सच्चाई की ही जीत होगी।
इस स्वागत और विरोध प्रदर्शन के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् शाहनलाही समसी, डॉ. जावेद परवेज, संजय, अनिल सचदेवा, वैभव कुमार, सुधीर चौधरी, नाथू सिंह, जाट महासंघ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, अंशुल बाटला, अंकुश बाटला, श्रीमती उमा बाटला, श्रीमती मंजू रानी, प्रदीप शर्मा (गंगोह), सलमान थानवी, अफनान जाहिर तुर्की, असीम मलिक, मास्टर भोपाल सिंह, अब्दुल सत्तार, अनिकेत शर्मा, वैभव शर्मा, सूरज कुमार, लक्ष्य मलिक और मनोज कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *