- मंडी निदेशक के नाम उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति द्वारा नई ऐप व्यवस्था, दुकानों के 5 प्रतिशत वार्षिक किराए में वृद्धि, वर्ष 2010 के आदेश का अनुपालन न होने तथा ऑनलाइन पोर्टल, ऐप की खामियों तथा लाइसेंस नवीनीकरण हेतु लागू की गयी नयी शर्तों के सम्बन्ध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जनपद इकाई सहारनपुर से जुड़े व्यापारियों ने आज राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद सहारनपुर मण्डल के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार वर्मा के कार्यालय में पहुंचकर उपरोक्त समस्याओं का मंडी निदेशक उ.प्र. लखनऊ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने बताया कि मंडी समिति द्वारा गाड़ियों पर नई ऐप, टैग व्यवस्था को बिना व्यापारी संघों से परामर्श लिए अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था तकनीकी रूप से जटिल एवं व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाल रही है। मंडी समिति द्वारा दुकानों के मासिक किराए में प्रत्येक वर्ष 5 की स्वतः वृद्धि की जा रही है। कृषि उत्पादों के मूल्य में उतार-चढ़ाव के कारण यह वृद्धि व्यापारियों के लिए असहनीय है। इसलिए इस प्रावधान को तत्काल समाप्त किया जाए, बी-क्लास सहित अन्य श्रेणी की दुकानों में भी की गई किराए वृद्धि को वापस लिया जाए, क्योंकि यह वर्ग के व्यापारी पहले से ही सीमित मुनाफे पर कार्य कर रहे हैं, व्यापारी द्वारा ऑनलाइन मंडी टेक्स शुल्क जमा करने के पश्चात भी पोर्टल पर अवशेष बकाया प्रदर्शित हो रहा है। सर्वर बार-बार डाउन,हैंग रहता है, जिससे तौल पर्ची, प्रवेश एवं भुगतान में विलम्ब होता है।
झ लेन-देन का रियल टाइम विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, जिससे पारदर्शिता का अभाव है, मण्डी लाइसेंस नवीनीकरण की पक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं व्यापारी हितैशी बनाया जाये गारन्टर एवं शपथ-पत्र जैसी अनिवार्य शर्तों को समाप्त किया जायेनई ऐप व्यवस्था को स्थगित कर व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता की जाए, सभी दुकानों के किराए में 5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि को निरस्त किया जाए, वर्ष 2010 के मंडी निदेशालय के आदेश का अविलंब अनुपालन कराया जाए, पोर्टल ऐप श्सर्वर को दुरुस्त कर समस्त भुगतान एवं लेन-देन को रियल टाइम में अपडेट कराया जाए, ऑनलाइन पोर्टल एवं मंडी ऐप की तकनीकी खामियों को दूर किया जाये, मण्डी लाइसेंस नवीनीकरण की पक्रिया को पूर्व की भांति जारी रखा जाये, नयी समस्या न पैदा की जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, प्रांतीय मंत्री व मंडी प्रभारी रमेश डावर, संदीप सिंघल व सुभाष अग्रवाल व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंडी समिति की नई व्यवस्थाओं के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन