अवैध खनन पर कसा शिकंजा, सात डंपर किए सीज

Crackdown on illegal mining; seven dumpers seized.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे सात डंपरों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं उपजिलाधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते हुए सात डंपर पकड़े गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सीज किए गए वाहनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।अभियान में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तथा कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *