सहारनपुर। सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विगत रात्रि श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन की सफल व्यवस्था पूनम दत्ता एवं मानसी वशिष्ठ द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बालक राम रस्सेवट के मधुर एवं भक्तिमय भजनों से हुआ, जिन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात प्रियंका ने रामभक्ति से ओतप्रोत भजनों की रसवर्षा कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में राजेश मेहता ने शिव स्तुति एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर कमलेश गुलाटी ने श्री राम दरबार की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां पिछले 51 वर्षों से निरंतर श्री राम कथा का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस पावन परंपरा के संस्थापक गोलोकवासी रोहताश कुमार गुप्ता थे। उन्होंने कहा कि श्री राम दरबार में श्रद्धापूर्वक अर्जी लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।
इस धार्मिक आयोजन में सतीश कुमार, उल्फत राय खेड़ा, सतीश खुराना, नीरज सेठ, राणा सिंधु, हरीश आहूजा, राजेश्वर गुलाटी, शाम आहूजा, दिनेश दत्ता, रवि भाटिया, मनोज कुमार, विनय बख्शी, शशि सिंधु, शालिनी चावला, सुमन पटपटिया, ममता मदान एवं सीमा मिगलानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री सनातन धर्म मंदिर में गूँजी श्री राम कथा, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु