पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने नवागत जिलाधिकारी का किया स्वागत, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

The Western Traders' Unity Trade Association welcomed the newly appointed District Magistrate, and discussions were held regarding the traders' concerns.

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में नव नियुक्त जिलाधिकारी अरविन्द चौहान से शिष्टाचार भेंट कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु भारती ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर एवं जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। नगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होला, नगर महासचिव रोहित अग्रवाल और सुरेश त्यागी ने माल्यार्पण कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अजमत अली, विजेन्द्र गुप्ता, राज सहेला, गुर्वेश्वर आढ़ती, जिला उपाध्यक्ष संगम अरोड़ा, जिला महामंत्री विश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नी ठक्कर सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *