11 दिवसीय खाटू श्याम पालकी यात्रा का भव्य समापन, मंदिर में दी गई विश्राम

The grand conclusion of the 11-day Khatu Shyam Palki Yatra, rest was given in the temple.

सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी को आज विश्राम दिया गया। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं।
चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में निकाली जा रही पालकी यात्रा पूरे जिले में 11 दिवसीय विशेष खाटू श्याम भक्ति जागृति के लिए पालकी यात्रा का नगर के प्रत्येक क्षेत्र में एवं गांवों में भव्य स्वागत किया गया। खाटू श्याम पाल की का भव्य स्वागत एवं पुष्प वर्षा इत्र वर्षा करते हुए सभी भक्तों ने चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में पालकी को विश्राम दिया और खाटू श्याम जी की भव्य आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम पालकी का उद्देश्य जन-जन में खाटू श्याम के प्रति जागृति एवं भक्ति का संदेश जागृत करना है। खाटू श्याम शीश का दान देकर महान बने भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अपनी समस्त शक्तियां प्रदान की और उन्हें अपना श्याम नाम प्रदान किया अर्थात जो व्यक्ति धर्म की विधि पर अपने आप को बलिदान कर देता है। वह भगवान का अति प्रिय हो जाता है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, सनी कंबोज, प्रदीप कांबोज, संजय राणा, जगदीश कश्यप, अगम शर्मा, प्रदीप पांचाल, अनिल कश्यप, सुनील कश्यप, गीता, तन्नू, शालू, बबीता, राखी, पूनम, कविता, लोकेश, राजबाला, किरण आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *