सहारनपुर। थाना बड़गांव साइबर हैल्पडैस्क टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी के माध्यम से ठगी 35,000 रुपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी।
जानकारी के अनुसार गत 19 जून 2026 को पीडित गौरव पुत्र भगवान निवासी बडगांव थाना बडगांव जनपद सहारनपुर द्वारा थाना बड़गांव उपस्थित आकर बताया कि आनलाइन सामान खरीदने के नाम पर कुल 35,000रूपये की ठगी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत संख्या-33106260143301 पंजी.त करायी गयी थी।
एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर,नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष नरेन्द्र भडाना के कुशल नेतृत्व में थाना बडगाँव साईबर हैल्पडेस्क टीम द्वारा उपरोक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित गौरव पुत्र भगवान निवासी बडगांव थाना बडगांव जनपद सहारनपुर की आनलाइन साइबर ठगी के माध्यम से ठगी गयी कुल 35,000 हजार रूपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी।
पुलिस ने साइबर ठगी की रकम पीडित के खाते में भिजवायी