सर्किट हाउस रोड प्रकरण में तनातनी खत्म, चंद्रशेखर आजाद की वार्ता के बाद कलेक्ट्रेट घेराव स्थगित

Tension in Circuit House Road case ends, Collectorate siege postponed after talks with Chandrashekhar Azad

सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड क्षेत्र में दलित परिवारों के मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद फिलहाल शांत हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से देर रात हुई वार्ता के बाद गुरुवार को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। घेराव की घोषणा को लेकर पुलिस प्रशासन से पूरी तरह अलर्ट दिखा और दोहपर बाद पुलिस बल को कलैक्ट्रेट पसिसर हटाया गया। गुरुवार सुबह भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया सर्किट हाउस रोड पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग और प्रभावित परिवार मौजूद रहे। लोगों ने मकानों पर हुई कार्रवाई, हुए नुकसान और प्रशासनिक रवैये को लेकर नाराजगी जताई। कमल सिंह वालिया ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें संगठन के समर्थन का भरोसा दिलाया। वालिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की, जिसके बाद प्रशासन ने पीड़ितों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसी के चलते फिलहाल धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया है।उन्होंने कहा कि गरीब दलित परिवारों के नुकसान की भरपाई होनी चाहिए और भविष्य में किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी समाज के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मामले की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एएसपी मनोज यादव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच काफी देर तक वार्ता चली, जिसके बाद दोनों पक्षों ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर सहमति जताई। उधर आज सुबह से ही कलैक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर भारी संखया में पुलिस बल को तैनान किया गया था, दोहपहर के बाद ही पुलिस को वहां हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *