सहारनपुर थंडर ने पुलिस टीम को 2 विकेट से चटाई धूल, फाइनल में मारी एंट्री

Saharanpur Thunder Humbles Police Team by 2 Wickets, Storms into Final

सहारनपुर। गली मोहल्ला कॉर्पाेरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सहारनपुर थंडर ने सहारनपुर पुलिस को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से सागर कुमार ने 55, विनित ने 34 तथा मुकेश ने 27 रन का योगदान दिया। सहारनपुर थंडर की ओर से गौरव पंवार ने 3 और मनोज ठाकुर ने 2 विकेट लिए।161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर थंडर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से विनित माजरा ने 67, अंकित ने 39 और वैभव ने 28 रन बनाए। सहारनपुर पुलिस की ओर से अक्षय ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि सन्नी, कासिम और विनित ने 1-1 विकेट लिया।ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विनित माजरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस मौके पर गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के बाबा इंदर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, यूपीसीए चौलेंजर कमेटी के सदस्य साजिद उमर तथा सहारनपुर जिला क्रिकेट संगठन से लतीफ उर रहमान, पीयूष राणा, बलविंदर, नवीन, वीरेंद्र पुंडीर, सौरव, रोहित, सुभाष, मोनू तरार, यशपाल और दीपक चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *