सहारनपुर। नगर के के वीआईपी वार्ड गोविंद नगर में निर्दलीय पार्षद राजीव अन्नू लगातार सड़कों का निर्माण कर रहे हैं। वार्ड में लाइटें लगवा रहे हैं सफाई व्यवस्था का सुचारू रूप से ध्यान रख रहे हैं और क्षेत्र वासियों की समस्याओं का भी तत्काल निस्तारण करवा रहे है।ं अभी हाल फिलहाल में उनके द्वारा आलोक महंत के मकान से लेकर रामेश्वर चौधरी के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली के निर्माण का शुभारंभ किया क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने कहा राजीव अनु जैसा कर्मठ और लग्नशील पार्षद आज से पहले नहीं हुआ यह सड़क 35 वर्ष में पहली बार निर्माण हो रही है राजीव अनु की कार्य शैली से पुरा वार्ड के क्षेत्रवासी अत्यधिक प्रसन्न है। सड़क का शुभारंभ शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रवासी आलोक महंत, अजय, प्रमोद कुमार, रामेश्वर चौधरी, राजू, बिल्लू शर्मा, सोनू जाटव जी मौजूद रहे।
More Related Articles
नगर आयुक्त ने किया जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नुमाईश कैंप स्थित जोनल एक कार्यालय का निरीक्षण किया।…
एक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो कार बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल…
खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ‘वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी’ का शुभारंभ
सहारनपुर। टेबल टेनिस को विशेष बढ़ावा देने के लिए सहारनपुर में टेबल टेनिस अकादमी का…