अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौलवी की दर्दनाक मौत

A bike-riding cleric died tragically after being hit by an unknown vehicle.

बेहट(सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर कलसिया मार्ग पर अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार मौलवी तबरेज पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खुजनावर गांव के बड़े मदरसे में बच्चों को पढ़ाया करते थे सुबह करीब 4ः30 बजे अपने चाचा के बच्चों को छुटमलपुर छोड़ने बाइक पर निकले थे उन्हें छोड़कर वापस खुजनावर मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए आ रहे थे जैसे ही 5ः30 बजे करीब कलसिया रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन दुवारा उनको जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाईक सवार युवक की मौत हो गई अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया इसकी सुचना जैसे ही थाना फतेहपुर पुलिस को मिली तो थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की हालत गंभीर देखते हुए 108 की मदद से उसे सी.एच.सी फतेहपुर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया, पुलिस दुवारा इसकी सुचना तबरेज के परिवार वालो को दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने अपनी लिखपढ़ी की कार्यवाही करते हुए डेडबोड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *