सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित मंडलों की मासिक बैठकों के क्रम में नगर विधानसभा के प्रताप मंडल एवं देहात विधानसभा के कोटा मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह व ललित कटारिया, मंडल प्रभारी अनेश शर्मा व विनीत गुप्ता, प्रताप मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा तथा कोटा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा उपस्थित रहे।
सांगठनिक कार्यों और अभियानों की समीक्षा बैठक के दौरान मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की मासिक बैठकों की गहन समीक्षा की गई और संगठन के नियमित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख अभियानों की प्रगति भी जांची गई। 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मन की बात कार्यक्रम की बूथ स्तर पर तैयारियों को देखा गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस एवं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रमों की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उस पर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करना हमारी प्राथमिकता है। इस पर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व को आश्वस्त किया कि सभी अभियानों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है और आगामी कार्यक्रमों को भी पूरे समर्पण व उत्साह के साथ सफल बनाया जाएगा। इस सांगठनिक बैठक में मुख्य रूप से महानगर मंत्री नितिन परमार, गौरव जैन, हरीश कक्कर, विश्वनाथ गोयल, पार्षद नीरज शर्मा, अनुज जैन, संजय कालरा, साबिर मलिक, राज अरोड़ा, उदय जैन, अनुराग जैन, नीरज गुप्ता, अभिषेक गर्ग, तबरेज खान, धर्मप्रकाश गोयल, नीरज जैन, मुस्तकीम, संगीता धीमान, मंजू जैन, शिवानी वर्मा, मुनेश त्यागी, विशाल त्यागी, सनी त्यागी, शशिकांत, विपिन कुमार, योगेंद्र यादव, मनीता, प्रियांशी और धीर सिंह राणा सहित दोनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रताप मंडल और कोटा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, सांगठनिक मजबूती पर दिया जोर