भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सहारनपुर आगमन पर तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Preparations intensify for BJP Regional President Nawab Singh Nagar's visit to Saharanpur; enthusiasm among party workers.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम सहारनपुर आगमन को लेकर महानगर इकाई ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कल, दिनांक 07 जुलाई 2026 को उनके सहारनपुर महानगर आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की योजना बनाई गई है। महानगर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा और विशेष स्वागत मंच तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी का प्रथम सहारनपुर आगमन संगठन के लिए बेहद गौरवपूर्ण अवसर है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इस स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व और यादगार बनाने में जुटा हुआ है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन जिले में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनका यह भव्य स्वागत सहारनपुर के कार्यकर्ताओं के अटूट उत्साह को प्रदर्शित करेगा। महापौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर अपार उत्साह है। नगर निगम और संगठन स्तर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उनका स्वागत पूरे आत्मीय भाव और गरिमापूर्ण वातावरण में किया जाएगा।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर चलने वाला संगठन है। श्री नवाब सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र में संगठन को और अधिक गति मिलेगी। उनका प्रथम सहारनपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। यह कार्यक्रम भाजपा की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की शक्ति का अनूठा प्रतीक बनेगा।
महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर जबरदस्त जोश है। भाजपा महानगर इकाई ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *