आईआईए सहारनपुर चैप्टर की बैठक संपन्नः नई कार्यकारिणी घोषित

IIA Saharanpur Chapter Meeting Concludes: New Executive Committee Announced

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चौप्टर के कार्यालय ट्रेड सेंटर (प्रताप मार्केट) में आज एडवाईजरी बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व चौप्टर चेयरमैन के.एल. अरोड़ा ने की।
बैठक में चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए सहारनपुर चौप्टर से तीन पदाधिकारियों के नाम अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए, जिन्हें एडवाइजरी बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति और करतल ध्वनि से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। सतीश अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज कुमार जैन चैप्टर सचिव एवं सुरेन्द्र मोहन कालड़ा बने कोषाध्यक्ष। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गठित केंद्रीय टीम में सहारनपुर चैप्टर से प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जो स्थानीय उद्योगजगत के लिए बड़े गौरव की बात है।
बैठक में उपस्थित पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, के.एल. अरोड़ा, अशोक गांधी, संजय बजाज, अनूप खन्ना, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विनय दहूजा, परमजीत सिंह, पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य हरजीत सिंह, अशोक छाबड़ा और कुलदीप धमीजा आदि ने नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज ने कहा कि नई टीम से पूरी आशा है कि वे आईआईए सहारनपुर चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। पूर्व चैप्टर चेयरमैन के.एल. अरोड़ा ने सुझाव दिया कि संस्था की हर गतिविधि बिजनेस से संबंधित होनी चाहिए ताकि सदस्यों को सीधा लाभ मिले। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल और सभी सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। वर्ष 2026-27 में मेरी टीम पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ाने और उद्योगपतियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए हमें अपनी मेंबरशिप ग्रोथ बढ़ानी होगी। जब हमारा आधार मजबूत होगा, तभी हम शासन व प्रशासन के समक्ष अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर समस्याओं का निस्तारण करवा सकेंगे। इस वर्ष हमारा विशेष प्रयास रहेगा कि सदस्यों के ज्ञानवर्धन के लिए एमएसएमई उद्योगों से संबंधित अधिक से अधिक विभागीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और नीतियों का सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *