खाटू श्याम के जयकारों से गूंजी सड़कें

The streets resonated with the chants of Khatu Shyam.

सहारनपुर। राधा बिहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चमत्कारी श्री खाटू श्याम वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी आज शिव विहार स्थित श्री सिद्ध शिव मंदिर से प्रारंभ हुई शिव विहार में बड़े धूमधाम से पालकी का स्वागत किया गया और पुष्पों की वर्षा की गई बड़े धूमधाम से नाचते गाते हुए जय श्री श्याम जी के उद्घोष लगाते हुए सभी भक्तों ने खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया शिव विहार केंपस आवास विकास शारदा नगर दुर्गा विहार कॉलोनी से होते हुए खाटू श्याम की भव्य पाल की यात्रा का विश्राम लेबर कॉलोनी श्री राम मंदिर के पास मोनू धीमान के निवास पर विश्राम दिया गया।
स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि खाटू श्याम सभी भक्तों के कष्ट हरने वाले एवं अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं जो उनकी शरण में जो अपने जीवन से हार कर, अपने कर्मों से हार कर चला जाता है खाटू श्याम बाबा उनकी अवश्य रक्षा करते हैं उन्होंने कहा जगत में जो खाटू श्याम की चरित्र का अनुसरण कर किसी की सेवा करता है तो भगवान उसका कल्याण करते हैं महाराज श्री ने कहा खाटू श्याम भगवान श्री कृष्ण के दिए गए वरदान के अनुसार आने वाले कलयुग में निरंतर खाटू श्याम के नाम का प्रभाव बढ़ता जाएगा । महाराज श्री ने कहा जहां जीव का कल्याण होता है वहीं पर वह समर्पित होकर सेवा में लग जाता है इसी कारण आज घर-घर में गली-गली में खाटू श्याम की कृपा का चर्चा हो रहा है उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को खाटू श्याम के सेवा चरित्र को अपने जीवन में धारण कर अपना कल्याण करना चाहिए किशोर सर पर पंडित अंबा प्रसाद कौशिक पंडित ऋषभ शर्मा पंडित योगेश तिवारी ज्ञानेंद्र पुंडीर राजपाल सिंह अमित वर्मा नरेश चंदेल सोनू धीमान संजय राणा अनिल कश्यप अनिल नारंग विभा संगीता रेनू बबीता पूनम कुसुम सविता रेखा गीता बबीता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *