114 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर दबोचा

Drug smuggler nabbed with 114 grams of smack

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 114 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
बता दे कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थोंध्नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करीध्बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम ने चौकिंग व गश्त के दौरान नशा तस्कर अभियुक्त सद्दाम पुत्र अफलातून निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर को घाटमपुर रोड पर स्थित ट्यूबवैल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 114 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *