जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

Farmers' Day held under the chairmanship of the District Magistrate.
  • किसानों की समस्याओं का करें यथाशीघ्र निस्तारणः जिलाधिकारी
    सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करंे। उन्होने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए। खाद उर्वरकों की सोसायटी से नियमानुसार ब्रिकी करायी जाए। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन द्वारा किसान भाईयो को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय मे बढोतरी करने की बात कही गयी।
    उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल ने कृषक बंधुओं से कहा कि फार्मर आई.डी. अवश्य बनवाये। भविष्य में फार्मर आई.डी. के बिना सरकारी योजनाओं में लाभान्वित नही किया जायेगा। जनपद में कृषि यंत्रो पर अनुदान हेतु 16 जुलाई, से 30 जुलाई 2026 तक ऑन लाईन कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग की जायेगी, इच्छुक किसान बुकिंग लक्ष्यों के अनुरूप यंत्र बंुकिंग कर सकते है।
    किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वर्तमान में अनुदान पर लेने हेतु प्रक्रिया से अवगत कराया गया है। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डा॰ विरेन्द्र वर्मा द्वारा किसान भाईयांे को धान फसल की पैदावार बढाने हेतु संतुलित उर्वरको का उपयोग तथा कीट एवं व्याधियों की रोकथाम करने की जानकारी विस्तार से दी गयी। कृषक संजय सैनी जी के द्वारा उपस्थित किसानो को सहजन (मोरिंगा) औषधीय गुण होने के कारण स्वास्थय के प्रति उपयोगिता तथा मकोय, बकुम्बर, दूब घास, चिरायता आदि औषधीय खेती कर किसान अधिक लाभ ले सकते है। अशोक कुमार मण्डल अध्यक्ष, नरेश स्वामी, जिला अध्यक्ष, चौ. पहल सिंह, सुशील चौधरी, रोहित रूपडी, धर्मवीर, अमित मुखिया, अनुज कश्यप, संजय चौधरी, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा बिजली विभाग, सिचाई विभाग, लोक निमार्ण विभाग, गन्ना विभाग, जल शक्ति मिशन विभागों से सम्बन्धित शिकायते उठाई गयी है।
    किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र डा॰ विरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा॰ एम.पी. सिंह, परियोजना अधिकारी यू.पी. नेडा आर.बी. वर्मा, रामानन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित जनपद के लगभग 150 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *